Chhattisgarh

दिव्यांग पिता ने बेटे की मौत को बताया हत्या, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

सूरजपुर जिले के कोट गांव में एक दिव्यांग पिता ने अपने 20 वर्षीय बेटे की मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया है। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित अमरसाय के अनुसार, 22 जून 2026 की रात उनका बेटा भीम सिंह घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव के तीन लोग वहां पहुंचे और कथित रूप से उसके साथ मारपीट करने के बाद जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए।

पिता का आरोप है कि आरोपियों ने बेटे को अपने घर ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए मौत को बिजली का करंट लगने से हुई दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।

अमरसाय का कहना है कि उन्होंने 25 जून को थाना सूरजपुर में शिकायत देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए मामला दर्ज नहीं किया। उनका आरोप है कि कई बार थाने जाने के बावजूद अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना की जानकारी गांव के कई लोगों को है, इसके बावजूद मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button