Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

CGPSC और DMF घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

रायपुर। CGPSC और DMF फंड घोटाले से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ED ने DMF फंड घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा और CGPSC घोटाले में आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार किया है।

कोर्ट में पेशी, ED ने मांगी 5 दिन की रिमांड

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया। ED ने दोनों से पूछताछ के लिए 5-5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग की है। जांच एजेंसी की ओर से इसके लिए अदालत में आवेदन भी प्रस्तुत किया गया है।

अब विशेष अदालत ED की रिमांड मांग पर सुनवाई करेगी।

कोर्ट परिसर में हुआ हंगामा

वहीं, दोनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी के दौरान उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब सतपाल सिंह छाबड़ा की पत्नी कोर्ट परिसर पहुंचीं और जमकर हंगामा किया। घटना के चलते कुछ देर के लिए कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

ED दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर घोटाले से जुड़े तथ्यों और कथित वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाना चाहती है। अदालत के फैसले के बाद यह स्पष्ट होगा कि दोनों आरोपियों को कितने दिनों की कस्टोडियल रिमांड मिलती है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button