Follow Us on Our Social Media
Entertainment

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग शुरू, कालीन भैया-गुड्डू पंडित ने फैंस को दी ‘वॉर्निंग’

‘मिर्जापुर’ के फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। वेब सीरीज के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।

वेब सीरीज में कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच सत्ता और वर्चस्व की लड़ाई ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। अब इसी कहानी को फिल्म के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा। रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी चर्चा है।

कालीन भैया और गुड्डू ने की टिकट बुक करने की अपील

फिल्म की एडवांस बुकिंग को प्रमोट करने के लिए कालीन भैया, गुड्डू पंडित और बबलू पंडित अपने खास अंदाज में नजर आए हैं। एक्सेल मूवीज के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में तीनों कलाकार फैंस से फिल्म की टिकट जल्द बुक करने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।

कालीन भैया अपने दबंग अंदाज में कहते हैं कि अगर टिकट बुक करने से चूक गए और मौका हाथ से निकल गया तो रिस्क है। इसके बाद गुड्डू पंडित कहते हैं कि अगर घर पहुंचकर पछतावा हुआ और दूसरे लोग सिनेमाघर से लौटकर पूरी कहानी बता गए तो रिस्क वहां भी है।

आखिर में बबलू पंडित भी फैंस को तुरंत टिकट बुक करने की सलाह देते हैं।

एडवांस बुकिंग में मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग को शुरुआती स्तर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हिंदी 2D वर्जन के लिए देशभर में पहले दिन के करीब 23,813 टिकटों की प्री-सेल हो चुकी है।

ब्लॉक सीटों को छोड़कर फिल्म ने अब तक करीब 78.89 लाख रुपये का प्री-सेल कलेक्शन किया है। वहीं ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा करीब 1.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के लिए अभी कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में टिकटों की बिक्री और तेज हो सकती है।

फिल्म की रिलीज को लेकर ‘मिर्जापुर’ के पुराने फैंस के बीच खासा उत्साह है और अब देखना होगा कि कालीन भैया और गुड्डू पंडित की यह कहानी बड़े पर्दे पर कितना भौकाल मचाती है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button