National

एक्सप्रेसवे पर परिवार की कार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई भीड़ की मारपीट

बेंगलुरु। कर्नाटक के व्यस्त बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे (expressway) पर एक परिवार की कार पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना हाईवे पर पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुई, जिसमें कुछ लोग एक कार को रोककर उसके चालक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि हाईवे के बीचों-बीच कुछ लोग नीले रंग की कार की ओर दौड़ते हैं।

इसके बाद वे जबरन कार का दरवाजा खोलते हैं और ड्राइवर की सीट पर बैठे व्यक्ति पर ताबड़तोड़ मुक्के बरसाने (expressway) लगते हैं। वीडियो में हमलावरों में से एक व्यक्ति चालक पर किसी धातु जैसी वस्तु से हमला करता भी नजर आता है।

बताया गया है कि कार में चालक के अलावा एक महिला, एक बच्चा और अन्य सदस्य भी सवार थे। हमले के दौरान परिवार के सदस्य कार के अंदर ही मौजूद थे।

कुछ देर बाद राहगीरों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर (expressway) नहीं रुके। वीडियो के अंत में एक महिला कार से बाहर निकलकर भीड़ से हमला रोकने की गुहार लगाती दिखाई देती है। इसके बावजूद हमलावर चालक को कार से बाहर खींच लेते हैं और उसकी पिटाई करते हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे के मद्दुर इलाके में हुई। हालांकि, हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह घटना एक बार फिर हाईवे पर बढ़ती सड़क हिंसा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button