NationalInternational

मनोरी बीच के पास समुद्र में फंसा विदेशी मालवाहक जहाज, कोस्ट गार्ड ने संभाला मोर्चा

मुंबई। मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित गोराई इलाके के मनोरी बीच के पास समुद्र में एक विदेशी मालवाहक जहाज (Foreign cargo ship) के फंसने से हड़कंप मच गया।

खराब मौसम, तेज हवाओं और समुद्र में पानी कम होने के कारण निकारागुआ के झंडे वाला मालवाहक जहाज एमटी अल जाफजिया बहते हुए तट के करीब पहुंच गया और मनोरी द्वीप से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर फंस गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय जहाज पर कोई क्रू मेंबर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

पुलिस और भारतीय तटरक्षक बल के अनुसार जहाज लंगर (Foreign cargo ship)  पर खड़ा था, लेकिन तेज हवाओं के बीच उसकी एंकर चेन टूट गई। इसके बाद जहाज बहाव के साथ मनोरी बीच के नजदीक पहुंच गया। सूचना मिलते ही कोस्ट गार्ड और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी।

इसी खराब मौसम के कारण दो अन्य विदेशी जहाज भी अपने निर्धारित स्थान से बह गए। इनमें एमटी एस्फाल्ट स्टार, जो माली के झंडे वाला कोलतार टैंकर है, और एमटी स्टेलर रूबी, जो ईरान के झंडे वाला तेल टैंकर है, शामिल हैं। हालांकि ये दोनों जहाज मनोरी द्वीप से लगभग 20 किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थान पर लंगर डाले हुए हैं। इनके सभी क्रू मेंबर सुरक्षित बताए गए हैं।

घटना की जानकारी सबसे पहले स्थानीय मछुआरों ने दी। उन्होंने विशालकाय जहाज (Foreign cargo ship) को तट के बेहद करीब देखा और तुरंत गोराई पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भारतीय तटरक्षक बल ने राहत और निगरानी अभियान शुरू किया। कोस्ट गार्ड के जहाज आईसीजीएस सम्राट, सागर प्रहरी और आपातकालीन सहायता पोत वॉटर लिली को मौके पर तैनात किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जहाजों की लगातार निगरानी की जा रही है और मौसम सामान्य होने के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई की जाएगी।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button