National

चार मंजिला इमारत ढही: 6 लोगों की मौत, मलबे से महिला जिंदा निकाली गई; रेस्क्यू जारी

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में शुक्रवार को बड़ा हादसा (building collapses) हो गया। नारपोली स्थित भंडारी कंपाउंड की चार मंजिला कोहिनूर इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया।

हादसे में अब तक 6 लोगों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं, जबकि कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

मलबे से महिला को जिंदा बाहर निकाला

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने मलबे में फंसी एक महिला (building collapses) को जीवित बाहर निकालने में सफलता हासिल की। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश लगातार जारी है और भारी मशीनों के साथ राहत कार्य चल रहा है।

जर्जर घोषित किया था निगम ने

भिवंडी पश्चिम के विधायक महेश चौगुले ने बताया कि नगर निगम (building collapses)  ने इस इमारत को पहले ही ‘सी-कैटेगरी’ में शामिल कर जर्जर और बेहद खतरनाक घोषित किया था।

इसके बाद इमारत को खाली भी करा लिया गया था। हालांकि, हादसे के समय ग्राउंड फ्लोर पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। प्रारंभिक आशंका है कि मलबे में 6 से 7 मजदूर दब गए थे, जिनमें से कई को बाहर निकाला जा चुका है।

अफसरों ने शुरू की जांच

हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन यह भी पता लगा रहा है कि जर्जर घोषित होने के बावजूद इमारत के भीतर काम कैसे चल रहा था और सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके को सुरक्षा के लिहाज से घेर लिया गया है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button