Gold Silver Price Today: महीने के पहले दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1.41 लाख के करीब; चांदी ₹3,800 तक टूटी

दिल्ली। जुलाई महीने की शुरुआत सर्राफा बाजार ( Gold Silver Price Today ) में गिरावट के साथ हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के कमजोर संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला। 1 जुलाई को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जहां मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया, वहीं चांदी में करीब 3,800 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स ( Gold Silver Price Today ) में सोने की कीमत 1.19% गिरकर 3,990.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी 2.63% की गिरावट के साथ 57.915 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। एमसीएक्स पर सोना करीब 1,155 रुपये टूटकर 1,42,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 3,810 रुपये की गिरावट के साथ लगभग 2.25 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार करती रही।
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोना लगभग 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। चांदी की कीमत भी 2.23 लाख से 2.25 लाख रुपये प्रति किलो के बीच बनी हुई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों पर कई वैश्विक ( Gold Silver Price Today )और घरेलू कारकों का असर पड़ रहा है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की सतर्कता और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण बुलियन बाजार दबाव में है। वहीं घरेलू स्तर पर मांग में नरमी भी कीमतों पर असर डाल रही है।
पिछले महीने भी सोने में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, जून में सोना करीब 19,700 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। 1 जून को सोना 1,60,193 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था, जो 30 जून तक गिरकर 1,40,450 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। ऐसे में निवेशकों की नजर अब वैश्विक आर्थिक संकेतों और केंद्रीय बैंकों की नीतियों पर बनी हुई है, जिनसे आने वाले दिनों में सोने-चांदी की दिशा तय होगी।



