Follow Us on Our Social Media
National

1.86 लाख का Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, 8 इंच डिस्प्ले और 5X जूम से लैस

नई दिल्ली। Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज के साथ अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है। फोन 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है।

8 इंच की बड़ी स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर

Pixel 11 Pro Fold में अंदर की तरफ 8 इंच का OLED Super Actua Flex डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। बाहर 6.5 इंच का OLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी चिप मिलती है। इसे IP68 रेटिंग भी दी गई है।

कैमरा और बैटरी में भी खास फीचर्स

फोन में 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा 5X ऑप्टिकल और 30X डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसमें 4,806mAh की बैटरी है, जो 30W चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन Android 17 के साथ आता है और कंपनी सात साल तक अपडेट देने का दावा करती है।

यह भी पढ़े :-Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च से पहले लीक, कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी आई सामने

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button