सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार जारी रहेगा, कोर्ट के फैसले के बाद आगे होगा निर्णय: शिक्षा मंत्री

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार को लेकर विवाद जारी है। इस मामले में आदिवासी संगठनों, ईसाई संस्थाओं और कांग्रेस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
इस बीच स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने के उद्देश्य से मंत्रोच्चार शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने फैसले पर कायम है और फिलहाल सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार पहले की तरह जारी रहेगा।
शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि अब आगे का फैसला हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार लिया जाएगा। अदालत जो भी निर्देश देगी, सरकार उसी के अनुरूप कार्रवाई करेगी।
वहीं, राज्य सरकार ने शिक्षा सत्र 2026-27 में रिटायर होने वाले शिक्षकों को भी बड़ी राहत दी है। अब जो शिक्षक शैक्षणिक सत्र के बीच रिटायर होंगे, वे चाहें तो सत्र खत्म होने तक स्कूल में पढ़ा सकेंगे, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

