छत्तीसगढ़ में उफनते नाले में बही कार: पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रविवार शाम बड़ा हादसा (HADSA) हो गया। बरमकेला ब्लॉक के घोघरा नाला में तेज बहाव के बीच एक कार बह गई।
कार में सवार पति-पत्नी पानी के तेज बहाव में लापता हो गए, जबकि चालक ने समय रहते नाले में छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। हादसा माधोपाली-सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर हुआ। घटना के बाद पुलिस और बचाव दल ने लापता दंपति की तलाश शुरू कर दी है।
नाला पार करते समय बह गई कार
जानकारी के मुताबिक, कार चालक घोघरा नाला पार (HADSA) करने की कोशिश कर रहा था। लगातार बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी तेज था। जैसे ही कार नाले के बीच पहुंची, तेज बहाव के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और पानी में बहने लगा।
स्थिति बिगड़ती देख चालक ने किसी तरह कार से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार तेज बहाव में बह गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भी तत्काल बचाव की कोशिश की, लेकिन पानी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि कार कुछ ही देर में नजरों से ओझल हो गई।
देवनारायण और सविता पटेल लापता
कार में सवार दंपति की पहचान देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही बरमकेला पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
हालांकि, लगातार बारिश, तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम आसपास के इलाके और नाले के बहाव वाले हिस्सों में दंपति की तलाश कर रही है।
ग्रामीण भी तलाश में जुटे
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा बचाव दल की मदद कर रहे हैं। हादसे (HADSA) के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान उफनते नालों, नदी और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं। पानी का बहाव कम दिखाई देने पर भी वाहन लेकर ऐसे रास्तों से गुजरना जानलेवा हो सकता है।
फिलहाल लापता पति-पत्नी की तलाश जारी है। प्रशासन और पुलिस की ओर से रेस्क्यू अभियान की प्रगति पर नजर रखी जा रही है। दंपति के संबंध में आगे की जानकारी का इंतजार है।

