Chhattisgarh

BREAKING: राजपुर वन परिक्षेत्र के नवापारा में दर्दनाक हादसा, हाथी ने बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र (HADSA) के ग्राम रेवतपुर के आश्रित नवापारा में शुक्रवार रात एक जंगली हाथी ने 62 वर्षीय बुजुर्ग बालम टेकाम को कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि हाथी महुआ शराब की गंध से आकर्षित होकर गांव में घुस आया था। घटना के समय वन विभाग की टीम आसपास मौजूद थी, लेकिन जनहानि को नहीं रोक सकी। विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

वन विभाग के अनुसार, बरियों सर्किल के रेवतपुर बीट क्षेत्र में चार हाथियों का (HADSA)  दल विचरण कर रहा था। रात करीब 9 बजे एक हाथी झुंड से अलग होकर नवापारा बस्ती पहुंच गया। हाथी सीधे बालम टेकाम के घर के पास पहुंचा, जहां उसने घर का एक हिस्सा तोड़ दिया और वहां रखी महुआ शराब पी ली।

शराब पीने के बाद हाथी वापस जंगल की ओर लौट रहा था। इसी दौरान घर से करीब 150 मीटर दूर रास्ते में बालम टेकाम का उससे सामना हो गया। हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घर में मौजूद अन्य तीन सदस्य बाहर नहीं निकले, इसलिए सुरक्षित बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही (HADSA)  उप वनमंडलाधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव और वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत राशि दी, जबकि शेष मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वन अधिकारियों ने बताया कि हाथी आम, कटहल और विशेष रूप से महुआ शराब की गंध से तेजी से आकर्षित होते हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में महुआ और उससे बनी शराब खुले में न रखें तथा हाथियों की सूचना मिलने पर उनके पास जाने का प्रयास न करें। घटना के बाद नवापारा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग लगातार मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने और जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दे रहा है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button