Follow Us on Our Social Media
National

‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री, रजनीकांत के साथ दिखा दमदार अंदाज; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह था। इसकी एक बड़ी वजह बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का कैमियो भी है। फिल्म के पहले शो के बाद ऋतिक की एंट्री के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके अंदाज और स्क्रीन पर मौजूदगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

रजनीकांत के साथ ऋतिक की एंट्री ने खींचा ध्यान

फिल्म की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों से ऋतिक रोशन के कैमियो की क्लिप सामने आने लगीं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में ऋतिक, रजनीकांत के किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन के साथ नजर आ रहे हैं। एक वायरल क्लिप में ऋतिक रजनीकांत को पुलिस स्टेशन से सुरक्षित बाहर निकालते दिखाई देते हैं। इसके बाद वह गाड़ी से दीवार तोड़ते हुए नजर आते हैं।

ऋतिक की इस दमदार एंट्री को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ यूजर्स उनके स्वैग और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनके अंदाज की तुलना सलमान खान के मशहूर किरदार चुलबुल पांडे से कर रहे हैं। एक क्लिप में ऋतिक कॉलर के पीछे सनग्लासेस लगाए दिखाई देते हैं।

स्टाइलिश और रफ एंड टफ लुक में दिखे अभिनेता

‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन का लुक भी चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म में उनका अंदाज स्टाइलिश होने के साथ-साथ काफी इंटेंस और रफ एंड टफ नजर आता है। अभिनेता ने कान में छोटी ईयररिंग और गले में एक बारीक लॉकेट पहना हुआ है, जो उनके लुक को अलग पहचान देता है।

फिल्म में ऋतिक का कैमियो दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है। रिलीज के पहले दिन ही उनके एंट्री सीन की क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रजनीकांत के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी को लेकर फैंस खासा उत्साह दिखा रहे हैं।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button