Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

IFS विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

रायपुर। राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2006 बैच के IFS अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक पद से हटाए जाने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

इस संबंध में मंत्रालय से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -शक्कर की बढ़ती कीमतों पर छत्तीसगढ़ में सियासत गरम, कांग्रेस करेगी ‘चीनी सत्याग्रह’, सरकार को घेरने की तैयारी

वन विभाग में वापस लौटाई गई थीं सेवाएं

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से 18 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत विवेक आचार्य की सेवाएं वन विभाग को वापस लौटाई गई थीं। इसी आदेश के पालन में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 29 अगस्त 2026 को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से उनकी नई पदस्थापना का आदेश जारी किया।

नई जिम्मेदारी के तहत विवेक आचार्य अब छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक के रूप में कार्य करेंगे।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button