Follow Us on Our Social Media
Madhya Pradesh

AIIMS भोपाल की नई डिजिटल पहल, अब WhatsApp पर मिलेंगी OPD अपॉइंटमेंट समेत 5 बड़ी सुविधाएं

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए “एम्स भोपाल व्हाट्सऐप – स्वास्थ्य सेवाएं” नाम से नई डिजिटल सेवा शुरू की है।

इस पहल के बाद मरीजों को छोटी-छोटी जरूरतों और कागजी प्रक्रियाओं के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कई जरूरी सेवाएं अब घर बैठे WhatsApp के जरिए हासिल की जा सकेंगी।

WhatsApp पर मिलेंगी ये 5 बड़ी सुविधाएं

1. OPD अपॉइंटमेंट: मरीज घर बैठे बाह्य रोगी विभाग (OPD) के लिए रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे।

2. लैब रिपोर्ट डाउनलोड: स्वास्थ्य जांच की Lab Reports सीधे WhatsApp पर देखी और डाउनलोड की जा सकेंगी।

3. डिस्चार्ज समरी: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मरीजों को उनकी डिस्चार्ज समरी WhatsApp पर उपलब्ध होगी।

4. जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र: AIIMS की ओर से जारी जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र भी डिजिटल माध्यम से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

5. अस्पताल की जानकारी: AIIMS में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी चैट के माध्यम से तुरंत प्राप्त की जा सकेगी।

लंबी कतार और इंतजार से मिलेगी राहत

AIIMS भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) नरेन्द्र कोतवाल (रि.) के निर्देशन में यह डिजिटल सेवा शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य अस्पताल में लगने वाली लंबी कतारों और मरीजों के प्रतीक्षा समय को कम करना है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, इस सुविधा से मरीजों और उनके परिजनों का समय बचेगा। साथ ही अस्पताल की सेवाओं को सरल, तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में भी मदद मिलेगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button