सोना-चांदी और नकदी चोरी मामले में चार आरोपियों पर शिकंजा
रायपुर पुलिस ने 7.71 लाख की चोरी का सामान बरामद किया

रायपुर | रायपुर पुलिस ने अमलीडीह स्थित एक सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों(The accused) में एक आदतन चोरी का आरोपी और तीन विधि के साथ संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य सामान बरामद किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 7.71 लाख रुपये बताई गई है। मामले की कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की।
सूने मकान को बनाया था निशाना
पुलिस के मुताबिक अमलीडीह की बी.एस.यू.पी. कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता 23 जून को घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। करीब दो घंटे बाद लौटने पर घर के पीछे का दरवाजा खुला मिला और अंदर रखी अलमारी व लॉकर टूटे हुए थे। जांच में पता चला कि अज्ञात बदमाश सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर न्यू राजेंद्र नगर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना के बाद पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिरों से भी जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आदतन चोरी के मामलों में शामिल पवन मंडल घटना के समय इलाके में कुछ लड़कों के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने तीन विधि के साथ संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर तीनों बालकों को भी पकड़ लिया गया।
गलवाए गए जेवर, 7.71 लाख का सामान बरामद
पुलिस पूछताछ में आरोपियों(The accused)ने बताया कि चोरी के सोने के जेवरों को गलवा दिया गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 50 ग्राम गलाया हुआ सोना, चांदी के जेवर और नगदी बरामद की। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 7.71 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों(The accused) गिरफ्तार मुख्य आरोपी पवन मंडल के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में चोरी और नकबजनी के दो दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वह पूर्व में कई बार गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

