इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को मिली मंजूरी, देश में चिप निर्माण को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

भारत सरकार ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा।
इस मिशन का उद्देश्य भारत में ही सेमीकंडक्टर (चिप) की डिज़ाइन, निर्माण और पैकेजिंग को बढ़ावा देना है, ताकि देश इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके।
सरकार पहले ही लगभग 1.64 लाख करोड़ रुपये के निवेश वाली 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दे चुकी है। इनमें एक चिप निर्माण इकाई, दो कंपाउंड सेमीकंडक्टर यूनिट और नौ पैकेजिंग यूनिट शामिल हैं।
इस मिशन से चिप निर्माण के साथ-साथ इंडस्ट्रियल गैस, स्पेशियलिटी केमिकल्स और अन्य जरूरी सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि यह पहल भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

