Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

अयोध्या कभी अपवित्र नहीं हो सकती, चढ़ावा चोरी मामले के बाद और निखरेगी: इंद्रेश कुमार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य इंद्रेश कुमार ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयोध्या ऐसा पवित्र स्थान है, जिसे कोई भी घटना अपवित्र नहीं कर सकती. उन्होंने विश्वास जताया कि इस पूरे प्रकरण के बाद अयोध्या पहले से अधिक निखरकर सामने आएगी.

रायपुर में आपातकाल स्मृति दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे इंद्रेश कुमार ने विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए कई लोगों ने संघर्ष किया और बड़ी कीमत चुकाई.

उन्होंने बताया कि उस दौर में कई केंद्रीय नेता भूमिगत होकर काम कर रहे थे और हर दिन गिरफ्तारी का खतरा बना रहता था. उनके मुताबिक, करीब तीन वर्षों तक संघर्ष चला, जिसके बाद सरकार बदल गई. उन्होंने यह भी कहा कि उस समय 198 लोग घायल हुए थे और उन पर लोगों को प्रशिक्षण देने का आरोप भी लगाया गया था.

धर्मांतरण के मुद्दे पर बोलते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि 1857 से पहले सभी के पूर्वज एक थे. उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी कमजोर नहीं है और उन्होंने छत्तीसगढ़ को धर्मांतरण मुक्त बनाने की कामना भी व्यक्त की.

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button