‘काश बबलू पंडित को नहीं मारा जाता’, ‘मिर्जापुर’ को लेकर छलका विक्रांत मैसी का दर्द

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में बबलू पंडित का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए विक्रांत मैसी ने शो को लेकर अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें अफसोस है कि पहले ही सीजन में उनके किरदार की मौत दिखा दी गई, क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो वह आगे भी इस सीरीज का हिस्सा बने रहते.
हाल ही में एक बातचीत के दौरान विक्रांत ने कहा, “काश उन्होंने मुझे मारा न होता.” उन्होंने बताया कि जब ‘मिर्जापुर’ की शुरुआत हुई थी, तब यह कुछ उत्साही लोगों का एक साथ मिलकर बनाया गया प्रोजेक्ट था.
विक्रांत ने सेट का अनुभव साझा करते हुए कहा कि शो की लगभग 85 फीसदी कास्ट और क्रू पुरुष थे, जिसकी वजह से कई बार मेल ईगो हावी रहता था. उनके मुताबिक, सभी लोग अपने-अपने तरीके से खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे थे.
हाल ही में रिलीज हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के टीजर के बाद यह साफ हो गया कि फिल्म में बबलू पंडित के किरदार में विक्रांत मैसी नहीं, बल्कि जितेंद्र कुमार नजर आएंगे. वहीं, श्रिया पिलगांवकर स्वीटी गुप्ता और दिव्येंदु शर्मा मुन्ना भैया के किरदार में वापसी करेंगे.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, विक्रांत के इस बयान के बाद एक बार फिर फैंस सोशल मीडिया पर बबलू पंडित की वापसी की चर्चा कर रहे हैं.

