Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhRaipur

रायपुर कोर्ट परिसर में भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक भाई ने अपने ही भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई किसी मामले की पेशी के सिलसिले में जिला न्यायालय पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और एक भाई ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button