Follow Us on Our Social Media
Entertainment

‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर हुए करण पटेल, हेल्थ इश्यू या एविक्शन? फिनाले से पहले खत्म हुआ सफर

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से करण पटेल के बाहर होने की खबर सामने आ रही है। ‘ये है मोहब्बतें’ में रमन भल्ला के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले करण पटेल शो में मजबूत दावेदार के तौर पर शामिल हुए थे। हालांकि, अब उनका सफर फिनाले से पहले ही खत्म होने की बात कही जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण पटेल ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते शो छोड़ा है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें शो से एविक्ट किया गया है। हालांकि, फिलहाल करण पटेल या शो के मेकर्स की ओर से उनके एग्जिट की वजह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिनाले से पहले दूसरी बार खत्म हुआ रियलिटी शो का सफर

करण पटेल के लिए यह पहला मौका नहीं है जब किसी रियलिटी शो में उनका सफर फिनाले से पहले खत्म हुआ हो। इससे पहले वह चर्चित रियलिटी शो ‘द 50’ का हिस्सा बने थे, जहां उनका सफर बीच में ही समाप्त हो गया था।

अब ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से उनके अचानक बाहर होने की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

हेल्थ इश्यू या एविक्शन, क्या है वजह?

करण पटेल शो में पेंटहाउस के दावेदार और रूलर के तौर पर गेम का हिस्सा थे और अलग-अलग टास्क में सक्रिय नजर आ रहे थे। ऐसे में उनके अचानक शो से बाहर होने की वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि, स्वास्थ्य कारणों या एविक्शन में से कौन-सी वजह सही है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। फैंस अब करण पटेल या शो के मेकर्स की आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही उनके शो से बाहर होने की वास्तविक वजह सामने आएगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button