कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला: 5 लाख की फिरौती के लालच में हत्या की साजिश, फरार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता श्याम कश्यप (Congress) पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पांच लाख रुपए की फिरौती के लालच में श्याम कश्यप की हत्या करने की नीयत से हमला किया था। मामले में पुलिस पहले ही नितिन टेकाम और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6:45 बजे श्याम कश्यप मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। रेलवे अस्पताल के पास तीन नकाबपोश युवक डंडे और नुकीली वस्तु लेकर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
यह भी पढ़े: मुर्गे से गधे तक पहुंची सियासी तकरार, कांग्रेस-भाजपा के बीच कार्टून वार तेज
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल (Congress) के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने हमले में इस्तेमाल बाइक की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि गौरेला-पेंड्रा निवासी दीपक तिवारी ने श्याम कश्यप की हत्या के लिए पांच लाख रुपए देने का लालच दिया था। इसके बाद आरोपी बिलासपुर पहुंचे और कथित तौर पर दीपक के इशारे पर कांग्रेस नेता पर हमला किया।
लगातार तलाश में जुटी थी पुलिस
मामले में साहिल सोनकर निवासी समता नगर, गौरेला फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार (Congress) तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पहुंचने के दौरान घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर श्याम कश्यप पर डंडे से हमला करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 61(2), 109 और 55 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब मामले में कथित साजिश के अन्य पहलुओं और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।



