Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया महादेव घाट, PM मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती

रायपुर, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर राजधानी रायपुर का महादेव घाट सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। खारुन नदी के तट पर आयोजित विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान खारुन मैया की महाआरती कर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में देश में विकास, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि खारुन नदी के तट पर जलाए गए सवा लाख दीप छत्तीसगढ़वासियों के प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह, आत्मीयता और शुभकामनाओं का प्रतीक हैं।

महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्रज्ञा भारती और आचार्यों ने विधि-विधान से खारुन मैया की महाआरती की। मुख्यमंत्री साय ने भी आरती में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित साध्वी प्रज्ञा भारती द्वारा रचित एवं स्वरबद्ध गीत का विमोचन भी किया गया।

PM मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक बदलाव का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण निर्णय और परिवर्तन देखे हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने और अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों को आवास, शौचालय, जन-धन खाते, गैस कनेक्शन और खाद्यान्न सुरक्षा जैसी सुविधाओं से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया है।

छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री का आत्मीय जुड़ाव

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा आत्मीय जुड़ाव रहा है और प्रदेश को केंद्र सरकार से लगातार सहयोग एवं मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने कहा कि बस्तर सहित दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, बिजली, मोबाइल कनेक्टिविटी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभियान के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्य जनभागीदारी के साथ किए जाएंगे।

रायपुर में 32 लाख दीप जलाने की बात

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रायपुर में विभिन्न स्थानों पर करीब 32 लाख दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं व्यक्त की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दीप भारतीय संस्कृति में आशा, विश्वास और सकारात्मकता का प्रतीक है। महादेव घाट पर जलाया गया प्रत्येक ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के साथ सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं कार्यक्रम की संयोजक लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत और मोतीलाल साहू, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सनातन ध्वज वाहिनी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button