Follow Us on Our Social Media
National

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: जेल में मुख्य आरोपी से 2 घंटे पूछताछ, जांच में जुटी पुलिस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला से पुलिस ने जेल में करीब दो घंटे तक पूछताछ की और चोरी की रकम, बैंक खातों, निवेश और खरीदी गई संपत्तियों से जुड़ी जानकारी जुटाई।

जांच में सामने आया है कि अविनाश शुक्ला अपने भाई अभिषेक के साथ अयोध्या के एक योग केंद्र में रहता था। पुलिस ने जांच के दौरान योग केंद्र में भी छापेमारी की थी, जहां से नकदी बरामद होने की बात सामने आई है।

योगाचार्य सीमा तिवारी ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मामले से योग केंद्र की छवि खराब हुई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी का अपराध साबित होता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस आरोपी के बयान का दस्तावेजी और डिजिटल सबूतों से मिलान कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button