रायगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI से आरक्षक तक कई पुलिसकर्मियों के तबादले

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, साइबर थाना, यातायात और रक्षित केंद्र में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
चार ASI की बदली पदस्थापना
जारी सूची के अनुसार चार सहायक उप निरीक्षकों की पदस्थापना बदली गई है। राजेश दर्शन को थाना कोतवाली से चौकी खरसिया, उदय सिंह सिदार को चौकी खरसिया से थाना लैलूंगा और प्रेमसाय भगत को थाना लैलूंगा से थाना यातायात भेजा गया है। वहीं राजकुमार सिदार को थाना यातायात से थाना भूपदेवपुर स्थानांतरित किया गया है।
प्रधान आरक्षकों को भी मिली नई जिम्मेदारी
छह प्रधान आरक्षकों की भी नई पदस्थापना की गई है। शिवप्रसाद पैंकरा और लाजरूस मिंज को रक्षित केंद्र से थाना घरघोड़ा भेजा गया है। मनोज मरावी को कोतवाली से थाना धरमजयगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा दिव्विजय दास वैष्णव को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली, रेखा नागरे को थाना पुसौर से थाना कोतवाली और बसंती खूंटे को रक्षित केंद्र से थाना पुसौर में पदस्थ किया गया है।
आरक्षक स्तर पर भी व्यापक बदलाव
आरक्षक स्तर पर भी कई पुलिसकर्मियों की पदस्थापना बदली गई है। भूपेन्द्र राठौर को कोतवाली से खरसिया और रोहित कुमार को खरसिया से कोतवाली भेजा गया है। हरेन्द्रपाल जगत को कोतवाली से खरसिया तथा जितेश्वर चौहान को खरसिया से कोतवाली पदस्थ किया गया है।
संदीप कौशिक का साइबर थाना से कोतवाली स्थानांतरण किया गया है। वहीं धीरेन्द्र पाण्डेय और राकेश टोप्पो को रक्षित केंद्र से थाना लैलूंगा भेजा गया है।
साइबर थाना और अन्य शाखाओं में भी बदलाव
जितेन्द्र कुर्रे को चक्रधरनगर से साइबर थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है। विक्रम कुजूर को पूंजीपथरा से चक्रधरनगर और ललित कुमार प्रधान को रक्षित केंद्र से पूंजीपथरा भेजा गया है। दीपक प्रधान को रक्षित केंद्र से साइबर थाना में पदस्थ किया गया है।
वहीं फिलमोन लकड़ा को यातायात से धरमजयगढ़ और विकास कुमार तिर्की को लैलूंगा से यातायात में स्थानांतरित किया गया है। अनिता बेक को कोतवाली से साइबर थाना तथा कुमारी निराला को रक्षित केंद्र से कोतवाली भेजा गया है। लीलावती एक्का को चौकी रैरुमाखुर्द से लैलूंगा में पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक जरूरत के तहत हुआ फेरबदल
पुलिस विभाग में प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून-व्यवस्था की जरूरतों के आधार पर समय-समय पर पदस्थापना में बदलाव किया जाता है। इस फेरबदल के जरिए जिले के अलग-अलग थानों और महत्वपूर्ण शाखाओं में आवश्यक पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।



