Follow Us on Our Social Media
Entertainment

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 10 दिन में वसूला बजट, ₹266 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

मुंबई। ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 10 दिन पूरे होने के बाद फिल्म ने अपनी कमाई को डबल डिजिट में बनाए रखा है। दूसरे वीकेंड में कलेक्शन में बड़ा उछाल भले ही देखने को नहीं मिला, लेकिन कमाई स्थिर रही। इसी के साथ फिल्म ने अपने अनुमानित बजट की भरपाई भी कर ली है।

दूसरे रविवार को ₹13.25 करोड़ का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को ₹13.25 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे वीकेंड में फिल्म की कुल कमाई ₹36.25 करोड़ रही।

फिल्म को ‘मिर्जापुर’ सीरीज की लोकप्रियता का भी फायदा मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए फिल्म के आने वाले दिनों में भी अच्छी कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।

10 दिनों में ₹266 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ को भारत में 7,225 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। 10 दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन ₹184.70 करोड़ हो चुका है।

वहीं, फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन के मामले में ₹220.04 करोड़ की कमाई की है। विदेशों में फिल्म ने करीब ₹46 करोड़ का कलेक्शन किया है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब ₹266.04 करोड़ तक पहुंच गया है।

₹250 करोड़ के बजट की भरपाई

फिल्म का अनुमानित बजट करीब ₹250 करोड़ बताया जा रहा है। इस लिहाज से फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी लागत के बराबर कमाई कर ली है और अब इसकी कमाई मुनाफे की ओर बढ़ रही है।

हालांकि, फिल्म के लिए ₹500 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल माना जा रहा है, लेकिन मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इसके ₹400 करोड़ के आसपास पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

फिल्म में नजर आ रहे हैं ये कलाकार

‘मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, देव्येंदु शर्मा, अली फजल, रसिका दुग्गल, सोनल चौहान, श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button