Follow Us on Our Social Media
National

एयरटेल का एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम ऑफर, गणेश चतुर्थी पर बनाएं क्रिएटिव शुभकामनाएं

दिल्ली। गणेश चतुर्थी का त्योहार अब सिर्फ पंडाल दर्शन, घर की सजावट और आरती तक सीमित नहीं है। लोग त्योहार से जुड़े खास पलों को फोटो और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर भी साझा करते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए Airtel अपने ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम का लाभ दे रहा है। इसकी मदद से ग्राहक गणेश चतुर्थी के लिए सामान्य मैसेज या फॉरवर्ड के बजाय अपनी पसंद का क्रिएटिव कंटेंट तैयार कर सकते हैं।

एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम में प्रीमियम टेम्पलेट्स, AI आधारित क्रिएटिव टूल्स, इमेज, फॉन्ट्स और डिजाइन एसेट्स मिलते हैं। इनका इस्तेमाल करके ग्राहक इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए आकर्षक पोस्ट, स्टोरी और वीडियो तैयार कर सकते हैं। जिन ग्राहकों ने अभी तक इस सुविधा को एक्टिवेट नहीं किया है, वे जनवरी 2027 तक इसका एक्सेस ले सकते हैं।

शुभकामनाओं से लेकर रील्स तक बना सकेंगे

ग्राहक गणपति की स्थापना, सजावट, आरती और परिवार के साथ बिताए पलों को अलग अंदाज में पेश कर सकते हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत शुभकामना संदेश तैयार करने के साथ सोसाइटी या कम्युनिटी कार्यक्रमों के लिए डिजिटल इनवाइट भी बनाए जा सकते हैं।

एडोबी एक्सप्रेस के क्रिएटिव टूल्स की मदद से दर्शन और उत्सव के फोटो-वीडियो में अलग-अलग इफेक्ट और फेस्टिव थीम जोड़ी जा सकती हैं। गणपति स्थापना से विसर्जन तक के पलों को जोड़कर हाइलाइट वीडियो या मेमोरी रील भी तैयार की जा सकती है।

 Airtel के मुताबिक, त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के बीच यह सुविधा ग्राहकों को अपने उत्सव को ज्यादा व्यक्तिगत और रचनात्मक तरीके से साझा करने में मदद करेगी।

 Airtel कंपनी का कहना है कि उसका फोकस सिर्फ नेटवर्क कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल सेवाओं के जरिए ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना भी है। एयरटेल और एडोबी की यह साझेदारी ग्राहकों को त्योहार से जुड़े पलों को क्रिएट, शेयर और सेलिब्रेट करने के लिए नए डिजिटल विकल्प उपलब्ध कराती है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button