रायपुर एयरपोर्ट के नए डायरेक्टर होंगे मोहम्मद आरिफ, 6 अक्टूबर से संभालेंगे कार्यभार

रायपुर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर के नए एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में मोहम्मद आरिफ की नियुक्ति की है। वे 6 अक्टूबर से एयरपोर्ट डायरेक्टर का कार्यभार संभालेंगे।
मोहम्मद आरिफ वाणिज्यिक (Commercial) विभाग से जुड़े अनुभवी विमानन एवं एयरपोर्ट प्रोफेशनल हैं। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इससे पहले वे बागडोगरा एयरपोर्ट और कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
दो महत्वपूर्ण हवाई अड्डों के एयरपोर्ट डायरेक्टर के तौर पर उनके पास एयरपोर्ट संचालन, प्रशासन, यात्री सुविधाओं और यात्री सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का व्यापक अनुभव है।
मोहम्मद आरिफ के अनुभव और नेतृत्व से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में यात्री सुविधाओं और सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। उनके कार्यभार संभालने से रायपुर एयरपोर्ट के संचालन और यात्री-केंद्रित सेवाओं को और मजबूती मिलने की संभावना है।



