Follow Us on Our Social Media
National

देशभर में मानसून का कहर: मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद, दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली। देशभर में मानसून (Monsoon) ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का दौर जारी है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई, दिल्ली, ओडिशा, केरल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है, जहां भारी बारिश के कारण सोमवार को मुंबई के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

मुंबई और रायगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। पिछले 24 घंटों में शहर के कई इलाकों में 200 से 300 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

भारी जलभराव के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Monsoon)  का रनवे करीब एक घंटे तक बंद रहा। इससे कई उड़ानें प्रभावित हुईं, इंडिगो की चार फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं और 13 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। शहर में पेड़ गिरने, जलभराव और हादसों में कई लोगों की मौत भी हुई है।

दिल्ली में रविवार को हुई बारिश से उमस से राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग (Monsoon)  ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र के कारण कई जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

संबलपुर, अंगुल, बौध, सोनपुर और कंधमाल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मछुआरों को 7 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

केरल के उत्तरी जिलों, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों से दूर रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है। मानसून की सक्रियता अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button