Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर, रायपुर समेत कई जिलों में जलभराव, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

 

छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार रात रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। रायपुर में महज आधे घंटे में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। टाटीबंध, मंडी गेट, रोहिणीपुरम, बीजेपी कार्यालय क्षेत्र और अन्य निचले इलाकों में सड़कें और घर पानी से भर गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

अलर्ट वाले जिलों में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम शामिल हैं। वहीं कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 140 मिमी बारिश बाड़े बचेली में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा ओरछा और चांपा में 70-70 मिमी, कोंटा, कुटारू, भैरमगढ़, थानखम्हरिया और बरमकेला में 60-60 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं।

बारिश के चलते कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। कबीरधाम जिले के ढोलढोली रपटा मार्ग पर तेज बहाव में यात्रियों से भरी एक पिकअप फंस गई, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमान में खेत में काम कर रहे 75 वर्षीय किसान धनीराम पटेल की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे पहले सक्ती जिले में भी बिजली गिरने से पति-पत्नी की जान चली गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जलभराव एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button