National

Morning Brief: मानसून से लेकर राम मंदिर और केतन हत्याकांड तक पढ़ें दिनभर की प्रमुख अपडेट

दिल्ली। देशभर में शनिवार को मौसम, कानून-व्यवस्था, धार्मिक मामलों और मनोरंजन जगत से जुड़ी (Morning Brief) कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं। कहीं भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया तो कहीं चर्चित मामलों में जांच और अदालत की कार्रवाई आगे बढ़ी। आइए जानते हैं 4 जुलाई की देश की 8 सबसे बड़ी खबरें।

1. मुंबई-गुजरात में बारिश का कहर, दिल्ली में अलर्ट
देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मुंबई, सूरत और राजकोट में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में भी तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

2. काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में चली गोली, तीन घायल
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह ज्ञानवापी क्षेत्र (Morning Brief) में ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर अचानक गोली चल गई। गोली लगने से फूल-माला की दुकान के तीन कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

3. केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया और चेतन न्यायिक हिरासत में
पुणे की अदालत ने चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की रिमांड बढ़ाने की मांग अदालत ने खारिज कर दी। मामले में डिजिटल साक्ष्य और गवाहों के आधार पर जांच जारी है।

4. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 6 जुलाई की बैठक अहम
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच 6 जुलाई को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होगी। इसमें महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र के इस्तीफे समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसला होने की संभावना है।

5. कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था टनकपुर पहुंचा
कैलास मानसरोवर यात्रा-2026 का पहला जत्था टनकपुर पहुंच गया है। 51 श्रद्धालुओं का यह दल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद लिपुलेख मार्ग से आगे रवाना होगा। प्रशासन ने यात्रियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

6. सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव
एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने की कीमतों में शुरुआती तेजी (Morning Brief) के बाद मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई। प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

7. ‘Welcome To The Jungle’ की कमाई जारी
अक्षय कुमार की फिल्म Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के आठवें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 143 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। फिल्म पहले ही अपना बजट निकाल चुकी है।

8. ड्रग्स-क्वीन नाव्या केस में ईडी की जांच तेज
रायपुर के चर्चित ड्रग्स-क्वीन नाव्या मामले में पुलिस ने केस से जुड़े दस्तावेज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंप दिए हैं। अब ईडी ड्रग्स सिंडिकेट के मनी ट्रेल, अवैध लेनदेन और आर्थिक संरक्षण देने वाले लोगों की भूमिका की जांच करेगी।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button