National

मॉर्निंग ब्रीफ टॉप- 8 न्यूज: मानसून-इमरजेंसी पाठ्यक्रम और कॉरपोरेट जगत की बड़ी हलचल

दिल्ली। देशभर में मानसून (Morning Brief) ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दूसरी ओर केंद्र सरकार साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

शिक्षा क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव करते हुए अब स्कूलों में नौवीं कक्षा से इमरजेंसी का इतिहास पढ़ाया जाएगा। वहीं अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टल गया और कॉरपोरेट जगत में टॉप कंपनियों की वैल्यूएशन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पढ़िए देश की 8 प्रमुख खबरें।

1. 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय (Morning Brief)  हो गया है। मुंबई में 24 घंटे के दौरान 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और बिहार सहित 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2. साइबर फ्रॉड पर सरकार का बड़ा कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए देशभर में ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इससे ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज होते ही जांच प्रक्रिया शुरू हो सकेगी और अपराधियों तक तेजी से पहुंचा जा सकेगा।

3. अब 9वीं कक्षा से पढ़ाया जाएगा इमरजेंसी का इतिहास

एनसीईआरटी ने सामाजिक विज्ञान की नई किताब में 1975 के आपातकाल को शामिल किया है। अब छात्र नौवीं कक्षा से ही लोकतंत्र, मौलिक अधिकारों और इमरजेंसी के प्रभावों के बारे में पढ़ेंगे।

4. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमान (Morning Brief)  एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने आ गए। समय रहते दोनों विमानों को रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

5. पुणे मंगेतर मर्डर केस में नया खुलासा

पुणे के चर्चित मंगेतर हत्याकांड में जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवती और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

6. दिल्ली रेप-मर्डर केस में जांच तेज

दिल्ली में 11 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और कई अहम सबूत जुटाए गए हैं।

7. टॉप-10 कंपनियों की वैल्यू 11 लाख करोड़ घटी

हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार देश की 10 सबसे मूल्यवान निजी कंपनियों का कुल मूल्यांकन एक साल में 11 लाख करोड़ रुपये घट गया है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है।

8. आईपीएल टीमों की बढ़ी ब्रांड वैल्यू

हुरुन इंडिया 500 सूची में पांच आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने जगह बनाई है। कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे मूल्यवान आईपीएल टीम के रूप में उभरी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी सूची में शामिल हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button