Follow Us on Our Social Media
National

शहर में रोजाना ड्राइविंग के लिए ये 5 CNG कारें, 34 किमी तक का माइलेज; कीमत 4.81 लाख रुपये से शुरू

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच रोजाना ऑफिस या शहर में सफर करने वालों के लिए सीएनजी कारें कम ईंधन खर्च वाला विकल्प बन रही हैं। इन कारों की शुरुआती कीमत पेट्रोल मॉडल के मुकाबले कुछ ज्यादा हो सकती है, लेकिन बेहतर माइलेज के कारण लंबे समय में ईंधन पर होने वाला खर्च कम किया जा सकता है। बाजार में कुछ ऐसी कारें भी हैं जो 32 से 34 किमी प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देने का दावा करती हैं।

मारुति सुजुकी डिजायर

डिजायर सीएनजी में 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड जेड-सीरीज इंजन मिलता है। पेट्रोल मोड में यह करीब 81 बीएचपी की पावर और 111.7 एनएम का टॉर्क देता है। इसका एआरएआई प्रमाणित माइलेज 33.73 किमी प्रति किलोग्राम है। डिजायर सीएनजी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.03 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी वैगनआर

वैगनआर सीएनजी में 998 सीसी, 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। सीएनजी मोड में यह 55.9 बीएचपी की पावर और 82.1 एनएम का टॉर्क देता है। इसका एआरएआई प्रमाणित माइलेज 34.05 किमी प्रति किलोग्राम है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.88 लाख रुपये है। कम कीमत और बेहतर माइलेज के चलते यह शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए व्यावहारिक विकल्प है।

मारुति सुजुकी सेलेरियो

माइलेज को प्राथमिकता देने वाले लोगों के लिए सेलेरियो सीएनजी आकर्षक विकल्प है। इसमें 998 सीसी, 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। सीएनजी मोड में इंजन 55.9 बीएचपी की पावर और 82.1 एनएम का टॉर्क देता है। इसका एआरएआई प्रमाणित माइलेज 34.43 किमी प्रति किलोग्राम है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.97 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट

स्विफ्ट सीएनजी में 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है। यह करीब 81 बीएचपी की पावर और 111.7 एनएम का टॉर्क देता है। सीएनजी वर्जन का एआरएआई प्रमाणित माइलेज 32.85 किमी प्रति किलोग्राम है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.44 लाख रुपये है। माइलेज के साथ बेहतर ड्राइविंग और स्पोर्टी डिजाइन चाहने वालों के लिए यह विकल्प देखा जा सकता है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10

कम बजट में सीएनजी कार खरीदने वालों के लिए ऑल्टो K10 एक विकल्प है। इसमें 998 सीसी, 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। सीएनजी मोड में यह 55.9 बीएचपी की पावर और 82.1 एनएम का टॉर्क देता है। ऑल्टो K10 सीएनजी का एआरएआई प्रमाणित माइलेज 33.85 किमी प्रति किलोग्राम है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.81 लाख रुपये है, जो इन पांचों कारों में सबसे कम है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button