Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के लिए नई पहल, जन्म पर 21 हजार रुपये की एफडी कराई जाएगी

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सामाजिक और पारिवारिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक नई योजना की घोषणा की है। स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी आठ विशेष योजनाओं के बाद अब उन्होंने ‘कन्या भविष्य सुरक्षा योजना’ शुरू करने का ऐलान किया है। यह योजना 10 अगस्त 2026 से लागू होगी।

योजना के तहत 10 अगस्त 2026 के बाद वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के घर बेटी का जन्म होने पर नवजात के नाम से 21 हजार रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराई जाएगी।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि यह एफडी 18 वर्ष की अवधि पूरी होने पर परिपक्व होगी। उस समय बेटी को लगभग एक लाख रुपये की राशि प्राप्त होगी, जिससे उसकी उच्च शिक्षा, कौशल विकास या अन्य आवश्यक जरूरतों में आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना और कार्यकर्ताओं के परिवारों को सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त आधार प्रदान करना है। यह पहल बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक संदेश देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button