Chhattisgarh

दिव्यांगजनों को मिली नई रफ्तार

दिव्यांगजन हुए उत्साहित

बिलासपुर। दिव्यांगजनों(Persons with disabilities) को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के पात्र दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

दिव्यांगों के जीवन में बदलाव की पहल, 85 लाख की सामग्री का वितरण

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया और एएलआईएमको के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 120 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित व्हीलचेयर एवं अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। करीब 85 लाख रुपये मूल्य की सामग्री पाकर हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि ऐसे उपकरण दिव्यांगजनों(Persons with disabilities) की दैनिक जरूरतों को आसान बनाने के साथ-साथ दिव्यांगजनों(Persons with disabilities) आत्मनिर्भर जीवन जीने में मदद करेंगे। इससे उनकी गतिशीलता बढ़ेगी और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी भी मजबूत होगी।

उपकरणों के रखरखाव के लिए रायपुर में संचालित किया जायेगा सर्विस सेंटर

संयुक्त संचालक समाज कल्याण तिलकेश भावे ने बताया कि शासन की निर्धारित गाइडलाइन के तहत पात्र दिव्यांग हितग्राहियों को हर पांच वर्ष में आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। वहीं एएलआईएमको के उपप्रबंधक बनसीलाल साकेत ने जानकारी दी कि उपकरणों के रखरखाव के लिए रायपुर में सर्विस सेंटर संचालित किया जा रहा है। साथ ही एक वर्ष की वारंटी और रिप्लेसमेंट की सुविधा भी लाभार्थियों को दी जाती है।

कार्यक्रम में बिल्हा विधायक, जिला प्रशासन के अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसे दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button