Follow Us on Our Social Media
National

Morning Briefing: उद्धव गुट में बगावत, मेसी ने रचा इतिहास; पढ़े भारत की 8 बड़ी खबरें

दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे गुट (Morning Briefing) को बड़ा झटका लगा है, वहीं रायपुर के चर्चित ड्रग्स रैकेट मामले में अब ED ने जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर फुटबॉल वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी ने सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शेयर बाजार, मनोरंजन, IPO और किसानों से जुड़ी अहम खबरों समेत पढ़िए देश-दुनिया की 8 बड़ी अपडेट एक नजर में।

1. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका
शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 6 लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे गुट (Morning Briefing) में शामिल हो गए हैं। इसके बाद लोकसभा में शिंदे गुट की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो गई है। शिवसेना नेता रामदास कदम ने दावा किया है कि एक और सांसद भी शिंदे गुट में आने को तैयार था, लेकिन मंत्री पद की मांग पूरी नहीं होने से बात नहीं बन सकी।

2. ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक मामले में ED की एंट्री
रायपुर के चर्चित ड्रग्स रैकेट मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग, मनी ट्रेल और अवैध लेन-देन के पहलुओं की जांच करेगी। पुलिस द्वारा पेश की गई चार्जशीट की कॉपी भी ED ने मांगी है।

3. देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार
करीब 15 दिनों तक धीमी गति से आगे बढ़ने के बाद मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ी है। यह मुंबई से करीब 20 किलोमीटर दूर अलीबाग तक पहुंच चुका है और अगले 24 से 48 घंटे में मुंबई में दस्तक दे सकता है। कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है।

4. मेसी ने तोड़ा वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने फुटबॉल वर्ल्ड कप (Morning Briefing) में सबसे ज्यादा 18 गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा के 16 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अर्जेंटीना ने मैच 2-0 से जीतकर नॉकआउट में जगह बना ली।

5. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, वेदांता का शेयर टूटा
सेंसेक्स 77 हजार और निफ्टी 24,100 के आसपास कारोबार कर रहा है। आईटी और मेटल शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। प्रमोटर समूह की हिस्सेदारी बिक्री की खबर के बाद वेदांता का शेयर करीब 6% तक गिर गया।

6. ‘घायल’ के 36 साल पूरे, सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र को किया याद
फिल्म ‘घायल’ की 36वीं वर्षगांठ पर सनी देओल ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने फिल्म की सफलता का श्रेय अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र के भरोसे और समर्थन को दिया।

7. कॉर्डेलिया क्रूज कंपनी का IPO खुला
भारत में कॉर्डेलिया क्रूज का संचालन करने वाली वाटरवेज लेजर टूरिज्म लिमिटेड का आईपीओ निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 585 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। आईपीओ 25 जून तक खुला रहेगा।

8. पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में सहायता राशि ट्रांसफर की गई। छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसान परिवारों को भी इसका लाभ मिला है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button