Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायपुर में NSUI-युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका

रायपुर। दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने रायपुर के अंबेडकर चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों पर बल प्रयोग की कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई।

बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर युवाओं ने छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button