National

पेपर लीक मामले पर विपक्ष का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

नई दिल्ली: पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

विपक्ष का आरोप है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को पद छोड़ना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।

वहीं, जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन में भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

संसद के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा लगातार गरमाया हुआ है। विपक्ष सरकार से इस मामले पर जवाब और विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है, जबकि सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button