Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

बिलासपुर में पुलिस विभाग में फेरबदल, 2 SI और 5 ASI समेत 16 पुलिसकर्मियों का तबादला

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से दो उप निरीक्षक (SI), पांच सहायक उप निरीक्षक (ASI) समेत 16 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है।

आदेश के तहत एसआई अल्फोस टोप्पो को पुलिस लाइन से सकरी और गणेश राम महिलांगे को सकरी से रतनपुर भेजा गया है।

वहीं एएसआई उमेश उपाध्याय को पुलिस लाइन से मस्तूरी, राजकुमार वस्त्रकार को सकरी से हिरी, राकेश टाण्डे को पचपेड़ी से बिल्हा, प्रीतम सिंह को कोनी से कोटा और कृष्ण कुमार मरकाम को पुलिस लाइन से पचपेड़ी भेजा गया है।

इसके अलावा अरविंद शर्मा को पुलिस लाइन से कोनी, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पाण्डेय को पुलिस लाइन से चौकी बेलगहना, प्रिया दास केशकर को एयरपोर्ट सुरक्षा से मस्तूरी, जय प्रधान खाण्डे को पुलिस लाइन से बिल्हा और आरक्षक रितेश मिश्रा को पुलिस लाइन से चौकी बेलगहना स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में अमित पोर्ते, विकास कुर्रे को पुलिस लाइन से बिल्हा, रूपांजली सोन्वे को पुलिस लाइन से रक्षा टीम और संतोषी तम्बोली को पुलिस लाइन से सरकंडा थाना भेजा गया है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button