Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 25 सितंबर से 16 ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियां बदले रूट से चलेंगी

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में पांचवीं लाइन की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इसके चलते बिलासपुर, टाटानगर, दुर्ग, हावड़ा और अन्य स्टेशनों से चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों में 16 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग के लिए अलग-अलग चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण कई प्रमुख ट्रेनों को निर्धारित तारीखों पर रद्द किया गया है।

इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

– 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस — 25 से 30 सितंबर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द।

– 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस — 25 से 30 सितंबर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द।

– 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस — 26 सितंबर से 3 अक्टूबर और 5, 6, 7, 8, 12, 13 व 14 अक्टूबर को रद्द।

– 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस — 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को रद्द।

– 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस — 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द।

– 01001 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल — 29 सितंबर को रद्द।

– 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल — 1 अक्टूबर को रद्द।

– 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस — 1 और 13 अक्टूबर को रद्द।

– 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस — 2 और 14 अक्टूबर को रद्द।

– 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर को रद्द।

– 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस — 10 अक्टूबर को रद्द।

– 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस — 10 अक्टूबर को रद्द।

– 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस — 12 अक्टूबर को रद्द।

– 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस — 13 अक्टूबर को रद्द।

– 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस — 14 अक्टूबर को रद्द।

– 13288/13287 आरा-दुर्ग और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस — 1 अक्टूबर को रद्द।

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना सेक्शन के आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य भी प्रस्तावित है। इसके चलते कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक भोपाल, मक्सी, नागदा और मथुरा होकर अमृतसर जाएगी।

12823 दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 8 अक्टूबर को कटनी, ओहन और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर निजामुद्दीन जाएगी।

वहीं 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को कटनी, ओहन और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर अपने गंतव्य तक जाएगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button