NationalBusiness

शेयर बाजार पर दबाव, IPO की लिस्टिंग आज, भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ी राहत

वैश्विक संकेत, कच्चे तेल की कीमतें और तिमाही नतीजों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार (stock market) में शुक्रवार, 24 जुलाई को सतर्क कारोबार के संकेत हैं। लगातार चार कारोारी सत्रों में गिरावट के बाद निवेशक आज वैश्विक बाजारों से मिलने वाले संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और कंपनियों के जून तिमाही के वित्तीय नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं।

निवेशकों का रुख सावधानी भरा रह सकता है

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल निवेशकों का रुख सावधानी भरा रह सकता है और दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की गतिविधियां और रुपये की चाल भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

आज प्राथमिक बाजार (IPO) में भी हलचल रहेगी। Caliber Mining and Logistics के शेयरों की शेयर बाजार (stock market)  में लिस्टिंग होने जा रही है। ग्रे मार्केट प्रीमियम और बाजार के रुझानों को देखते हुए निवेशकों को इसकी लिस्टिंग पर अच्छी नजर रखने की सलाह दी जा रही है। अगर बाजार का माहौल अनुकूल रहा तो शेयर सकारात्मक शुरुआत कर सकता है।

भारतीय निर्यातकों के लिए राहत की खबर

इस बीच भारतीय निर्यातकों के लिए राहत की खबर भी सामने आई है। अमेरिका द्वारा लागू किया गया अस्थायी 10% सेक्शन-122 टैरिफ 24 जुलाई से समाप्त हो रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस शुल्क के हटने से भारतीय उत्पाद अमेरिकी बाजार में पहले की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। इससे इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, केमिकल और अन्य निर्यात आधारित उद्योगों को फायदा मिलने की संभावना है।

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि यदि अमेरिकी बाजार में मांग मजबूत बनी रहती है, तो आने वाले महीनों में भारत के निर्यात में सकारात्मक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

हालांकि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां, तेल की कीमतें और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े अन्य फैसले आगे भी बाजार और कारोबार की दिशा तय करेंगे। ऐसे में निवेशकों (stock market)  और कारोबारियों के लिए आने वाले दिनों में हर प्रमुख आर्थिक संकेतक पर नजर रखना महत्वपूर्ण रहेगा।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button