National

22 राज्यों में बारिश का अलर्ट: बिहार-यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम के आसार, पुरी रथयात्रा पर भी मंडराएंगे बादल

दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर मानसून सक्रिय ( Rain alert) होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी, उत्तर-पूर्वी भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले सात दिनों तक व्यापक वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

बिहार में 16 से 20 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहने( Rain alert)  का अनुमान है। वहीं ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 से 18 जुलाई के बीच तेज बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले छह दिनों तक व्यापक वर्षा का पूर्वानुमान है।

छत्तीसगढ़ में 16 से 21 जुलाई तक कई जिलों में अच्छी बारिश ( Rain alert)  होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 जुलाई के बीच बारिश के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों पर न रुकने की सलाह दी है। प्रशासन को भी संभावित बाढ़ और जलभराव से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button