ऋषभ शेट्टी ने किया ‘कांतारा चैप्टर 2’ का ऐलान, राइटर्स के साथ शुरू हुआ काम

मुंबई: कन्नड़ अभिनेता और निर्देशक Rishab Shetty ने अपनी सुपरहिट फिल्म Kantara की अगली कड़ी Kantara Chapter 2 पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी पर उनकी राइटर्स की टीम के साथ काम शुरू हो चुका है।
एक इंटरव्यू में ऋषभ शेट्टी ने कहा कि निर्देशन करना उन्हें सुकून और खुशी देता है। इसलिए वह अपनी टीम के साथ नई फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने अपनी दूसरी फिल्मों की भी जानकारी दी। ऋषभ ने बताया कि पहले Jai Hanuman रिलीज होगी, उसके बाद The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj पर काम पूरा किया जाएगा। दोनों फिल्मों में अलग-अलग किरदार होने के कारण उन्हें अलग लुक रखना होगा।
बता दें कि कांतारा साल 2022 में रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर में करीब 400–450 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद 2025 में रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1 को भी शानदार सफलता मिली और फिल्म ने करीब 852 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। अब फैंस को इसके अगले भाग का बेसब्री से इंतजार है।

