
दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई।
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते निवेशकों ने खरीदारी दिखाई।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी (Stock Market) दोनों हरे निशान में रहे, जबकि बैंक निफ्टी भी बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।
शुरुआती सत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी डिफेंस सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली।
निफ्टी डिफेंस इंडेक्स करीब 1.35 फीसदी तक चढ़ गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि रक्षा क्षेत्र से जुड़े शेयरों में लगातार निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। इसके अलावा आईटी और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दर्ज की गई।
टाटा मोटर्स सहित कई शेयर टॉप लूजर्स लिस्ट में
निफ्टी-50 में टाइटन, श्रीराम फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सिप्ला, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और इटरनल (पूर्व में जोमैटो) शुरुआती कारोबार के टॉप गेनर्स रहे।
दूसरी ओर पावरग्रिड, ट्रेंट, हिंडाल्को, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स के शेयरों में दबाव देखने को मिला और ये टॉप लूजर्स की सूची में शामिल रहे।
अर्निंग सीजन के चलते कई शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
ऑरोबिंदो फार्मा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कमिंस इंडिया, पीबी फिनटेक, बायोकॉन, गोदरेज एग्रोवेट, एस्टर डीएम हेल्थकेयर, नवीन फ्लोरीन, जीएमएम फॉडलर, बायर क्रॉपसाइंस, एसआईएस, ऑटोमोटिव एक्सल्स, आरएमसी स्विचगियर्स और एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर निवेशकों की नजर में बने हुए हैं।
आज बाजार रहेगी तेज
आज कई बड़ी कंपनियां भी अपनी अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
इनमें हीरो मोटोकॉर्प, एलआईसी, ल्यूपिन, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, अपोलो टायर्स, ब्लू स्टार, क्रॉम्पटन ग्रीव्स, एडलवाइस फाइनेंशियल, ईआईएच, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, संवर्धन मदरसन, मुथूट माइक्रोफिन, एनसीसी, प्रीमियर एनर्जीज, साई लाइफ साइंसेज, ट्रेंट, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर और विक्रम सोलर शामिल हैं।
इन कंपनियों के नतीजों का असर दिनभर बाजार की चाल पर देखने को मिल सकता है।

