Chhattisgarh

अब बिना आईडी के छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में नहीं मिलेगी एंट्री

भिलाईनगर। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में नव प्रवेशित छात्रों के लिए एकेडमी बैंक ऑफ क्रेडिट एबीसी आईडी, एपीएएआर आईडी बनाना अनिवार्य कर दिया है। वैध एबीसी आईडी के बिना किसी भी छात्र को संबंधित पाठ्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस तरह से अब प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के दौरान प्रत्येक छात्र को अपनी सही एबीसी आईडी दर्ज करनी होगी।

विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे प्रवेश के तुरंत बाद छात्रों को एबीसी आईडी बनवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर जागरूक करें। यदि किसी छात्र ने अभी तक एबीसी आईडी नहीं बनाई है तो उसे पाठ्यक्रम शुरू होने से पहले इसे बनाकर अपडेट करना होगा।

वैध एबीसी आईडी, अपार आईडी के बिना किसी भी विद्यार्थी को संबंधित प्रोग्राम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसी स्थिति में होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी संबंधित संस्था और छात्र की होगी। विश्वविद्यालय ने यह भी बताया है। कि विद्यार्थी प्रवेश फॉर्म भरने से पहले एबीसी पोर्टल पर जाकर अपनी आईडी बना सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन और ई-मेल सहायता की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत लागू एकेडमी बैंक ऑफ क्रेडिट व्यवस्था विद्यार्थियों के शैक्षणिक क्रेडिट का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करती है। इससे भविष्य में क्रेडिट ट्रांसफर, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट और विभिन्न संस्थानों में पढ़ाई जारी रखने जैसी सुविधाएं आसान हो जाती है।

प्रवेश फार्म में दर्ज करनी होगी आईडी : प्रवेश से पहले छात्र – छात्राओं को एबीसी, अपार आईडी बनवाना अनिवार्य है क्योंकि प्रवेश फॉर्म में सही एबीसी आईडी दर्ज करनी होगी। वहीं बिना वैध एबीसी आईडी के प्रोग्राम में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। इस तरह से एबीसी आईडी बनने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण माना जाएगा।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button