Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

कोरबा में उफनते दादर नाले में बही तीन युवकों से भरी स्कॉर्पियो, लोगों ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में तेज बारिश के बाद दादर नाला उफान पर है। नाले में पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि उसे पार करने की कोशिश कर रही तीन युवकों से भरी स्कॉर्पियो पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

मना करने के बावजूद नाला पार करने लगे युवक

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में तीन युवक सवार थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें तेज बहाव के बीच नाला पार करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद वे वाहन लेकर आगे बढ़ गए।

यह भी पढ़ें – बिलासपुर में देर रात बवाल के बाद बड़ी पुलिस कार्रवाई, 50 से ज्यादा लोगों पर FIR; ड्रोन-CCTV से होगी आरोपियों की पहचान

जैसे ही स्कॉर्पियो तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंची, पानी के दबाव के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बहने लगी।

करीब आधे घंटे तक पानी में बहती रही गाड़ी

घटना के बाद नाले के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। करीब आधे घंटे तक स्कॉर्पियो तेज बहाव में बहती और तैरती रही। इस दौरान तीनों युवक वाहन पर ही दिखाई दे रहे थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

सामने आया घटना का वीडियो

घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो को तेज बहाव के बीच बहते हुए साफ देखा जा सकता है। हादसे के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button