Follow Us on Our Social Media
Sports

श्रीलंका में भारत ए का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से जीती ट्राई सीरीज

दंबुला में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ए ने श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कप्तान तिलक वर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन जीत के सबसे बड़े नायक 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने केवल 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 324 से अधिक रहा। तिलक वर्मा ने 67 रन, जबकि अनुकूल रॉय ने अंतिम ओवरों में तेज़ 39 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

378 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। वानूजा साहन ने 62 और सदेरा समराविक्रमा ने 52 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। यश ठाकुर और विप्रज निगम ने 3-3 विकेट झटके, जबकि अनुकूल रॉय ने 2 विकेट हासिल किए। अशोक शर्मा और तिलक वर्मा को भी 1-1 सफलता मिली।

 

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button