Entertainment

‘वेलकम टू द जंगल’ का पेड प्रिव्यू 25 जून को, रिलीज़ से एक दिन पहले देख सकेंगे फैंस

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज़ से पहले ही चर्चा में है। फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, लेकिन मेकर्स ने दर्शकों के लिए 25 जून को इसका विशेष पेड प्रिव्यू रखने का फैसला किया है। यानी दर्शक टिकट खरीदकर फिल्म को आधिकारिक रिलीज़ से एक दिन पहले देख सकेंगे।

हाल के वर्षों में कई फिल्मों के पेड प्रिव्यू का ट्रेंड बढ़ा है। अक्षय कुमार की इसी साल रिलीज़ हुई ‘भूत बंगला’ का भी पेड प्रिव्यू रखा गया था, जिसने शुरुआती दिन में अच्छा कारोबार किया था। अब मेकर्स को उम्मीद है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ भी इस रणनीति का फायदा उठाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू होगी। करीब 2 घंटे 28 मिनट लंबी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

निर्देशक अहमद खान की इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज़, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, अरशद वारसी, तुषार कपूर, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े समेत कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। सितारों से सजी यह फिल्म वेलकम फ्रेंचाइज़ी की तीसरी किस्त है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button