Follow Us on Our Social Media
International

गाजा में हर रात 30-40 लोगों को मारने की बात, बेन-ग्विर ने फिलिस्तीनियों को लेकर दिया विवादित बयान

मध्य पूर्व में गाजा पट्टी को लेकर संघर्ष के बीच इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने बेहद विवादित और भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इजराइली सेना को गाजा में हर रात लक्षित हत्याएं करनी चाहिए और रोजाना 30 से 40 लोगों को मारना चाहिए। उन्होंने गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनियों के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की।

बेन-ग्विर ने यह बयान गाजा में बंधक रहे रोम ब्रास्लाव्स्की के साथ एक पॉडकास्ट में दिया। उन्होंने कहा कि लक्षित हत्याएं सिर्फ उन लोगों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, जिनसे तत्काल खतरा है।

यह भी पढ़ें –मणिपुर में NRC की मांग को लेकर अमित शाह से मिले बीरेन सिंह,

पूरे गाजा में इजराइली बस्तियां बसाने की इच्छा

बेन-ग्विर ने कहा कि वह पूरे गाजा क्षेत्र को इजराइल का हिस्सा मानते हैं और चाहते हैं कि वहां बड़े पैमाने पर इजराइली बस्तियां बसाई जाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक फिलिस्तीनियों को गाजा छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि गाजा में सिर्फ गुश कातिफ क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके में इजराइली बस्तियां होनी चाहिए। वहीं, उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ बेहद कठोर कार्रवाई की वकालत की।

गाजा में युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी

बेन-ग्विर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब गाजा में संघर्ष खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। अमेरिकी मध्य पूर्व दूत जेरेड कुशनर ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ लंबी बैठक की।

अमेरिका की प्रस्तावित योजना में हमास द्वारा हथियार छोड़ना और इजराइल की सेना की गाजा के बड़े हिस्से से चरणबद्ध वापसी शामिल है। हालांकि, इजराइली पक्ष का कहना है कि जब तक हमास के हथियार पूरी तरह खत्म नहीं किए जाते, तब तक सेना की वापसी को लेकर उसकी स्थिति स्पष्ट है।

हमास ने सार्वजनिक रूप से अमेरिका समर्थित योजना के प्रति अपनी सहमति जताई है, जबकि इजराइली नेतृत्व के भीतर इसे लेकर अभी भी मतभेद बने हुए हैं।

 

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button