तारा सुतारिया का रेट्रो लुक हुआ वायरल, फैंस बोले- ‘इस प्लेनेट की सबसे खूबसूरत महिला’

तारा सुतारिया की हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ उनके लुक पर प्यार बरसाया है। एक फैन ने कमेंट करते हुए उन्हें “इस प्लेनेट की सबसे खूबसूरत महिला” बताया।
एक अन्य फैन ने तारा के लुक की तारीफ करते हुए लिखा कि वह अपने ‘रेबेका एरा’ में 90 के दशक की रेट्रो हॉलीवुड वाइब दे रही हैं। दरअसल, फिल्म ‘टॉक्सिक’ में तारा सुतारिया के किरदार का नाम रेबेका है। फिल्म के ट्रेलर में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला है, वहीं उनके किरदार में भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी नजर आता है।
यह भी पढ़ें – इंडिपेंडेंस डे पर Airtel IPTV की खास वॉचलिस्ट
रेट्रो अंदाज में दिखीं तारा
तारा की लेटेस्ट तस्वीरों में उनकी ड्रेस से लेकर ज्वेलरी और हेयरस्टाइल तक में रेट्रो अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने कॉर्सेट टॉप वाली एंकल लेंथ फिटेड स्ट्रैपी ड्रेस पहनी है, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई है। मैचिंग ग्लव्स और हील्स ने उनके लुक को पूरा किया।
अपने स्टाइल को 50 के दशक का टच देने के लिए तारा ने पर्ल की स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी। उन्होंने सटल मेकअप लुक चुना, जो उनके चेहरे को नेचुरल और एलिगेंट लुक दे रहा था। वहीं, वन-साइड हेयरस्टाइल और हाई पोनीटेल ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया।
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में दिखा स्वैग
एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में तारा सुतारिया स्वैग वाले अंदाज में पोज देती नजर आईं। गॉगल्स लगाए वह लो काउच पर बैठी दिखीं। उनकी तस्वीरों में आउटफिट से लेकर बैकग्राउंड तक को ओल्ड-स्टाइल सिनेमैटिक और ड्रीमी टच दिया गया है।
तारा का यह रेट्रो लुक सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और फैंस उनके ‘रेबेका’ वाले अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



