रायपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्य मृत मिले
पत्नी और तीन बच्चों की मौत का कारण जांच में

रायपुर। थाना टिकरापारा क्षेत्र के मदनी चौक, संजय नगर में एक ही परिवार(Family) के पांच सदस्यों के मृत(dead) पाए जाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृत(dead)पहचान साजिद अली (50 वर्ष), उनकी पत्नी राबिया तथा तीन बच्चों इरशाद अली, शाहिदा बेगम और इरशाबा परवीन के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में साजिद अली का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी और तीनों बच्चों की मृत्यु प्रथम दृष्टया किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन से होना प्रतीत हो रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है।
पुलिस ने सभी मृत(dead) शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में मर्ग कायम कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

